IPO क्या है? – और 2023 में इसमें Invest करने के क्या फ़ायदे हैं

Rate this post

अगर आप शेयर मार्केट के बारे में थोड़ा भी जानते होंगे,  तो आपने IPO का नाम तो जरूर ही सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये IPO क्या होता हैं? या IPO में Investment कैसे करते है। इसके फायदे और नुकसान क्या है? इस आर्टिकल में हम आपको आईपीओ और इन्ही सब चीजों के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आईए इसकी शुरूआत आईपीओ के बारे में जानने के साथ करते है। 

IPO क्या है? (IPO Meaning in Hindi)

IPO का फुल फॉर्म Initial Public Offering होता है। जब भी कोई कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट होने वाली होती है, तो वह पहले अपना IPO लॉन्च करती है। ऐसा कंपनीया फंड जुटने के लिए करते है।

आईपीओ को खरीदने के लिए और उसमे इन्वेस्टमेंट करने के लिए आप अपने ब्रोकर के ऐप या वेबसाइट का प्रयोग कर सकते है। आईपीओ में इन्वेस्ट करना कई बार फायदेमंद साबित होता है तो कई बार यह नुकसानदेह भी होता है। हर चीज का फायदा और नुकसान दोनों ही होता है।

इसी तरह आईपीओ में इन्वेस्टमेंट करने के भी कुछ फायदे है, तो कुछ नुकसान भी है। आईए हम आपको इसका फायदा और नुकसान बताते हैं। दोनो चीजों को जान कर ही आईपीओ में इन्वेस्टमेंट करे। अब आको IPO क्या होता है? इसके बारे में समझ आ ही गया होगा। 

IPO मे Investment करने के फायदे

आईपीओ में इन्वेस्ट करके आप कुछ ही दिनो में अपने इन्वेस्ट किए हुए पैसे पर अच्छा रिटर्न कमा सकते है। आईपीओ में इन्वेस्ट करने के लिए आपको ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत नहीं होती है। आप इसके बढ़ते डिमांड के साथ इसके रिटर्न का अंदाजा लगा सकते हैं। आप इसके लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम को देख सकते है। ग्रे मार्केट प्रीमियम से किसी भी आईपीओ के डिमांड का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर कंपनी अच्छी होगी, तो आप आईपीओ के माध्यम से इसके शेयर सस्ते में ले पाएंगे। और आप कंपनी के ग्रोथ साथ अपने पैसे भी बढ़ा पाएंगे। 

IPO में Investment करने के नुकसान

आईपीओ जब भी किसी कंपनी का आता है, तो हमे उस कंपनी के बारे में ज्यादा कुछ पता नही होता है। कई बार कंपनी अपने आप को काफी अच्छा दिखाती है और लोग इसके आईपीओ को खरीद लेते है। कई बार ऐसी कंपनियों में इंवेस्टमेंट करने पर लॉस हो जाता है। इसके अलावा आईपीओ में आप अपने मन मुताबिक जितना शेयर चाहे उतना नही खरीद सकते है। इसमें आपको लॉट खरीदना होता है एक लॉट में लगभग 14 से 15 हजार रुपए का शेयर होता है। 

IPO में इन्वेस्ट करने से पहले इन बातों का ध्यान रखे

  • ग्रे मार्केट प्रीमियम को हमेशा चेक करते रहे। इससे आप आईपीओ के डिमांड को समझ सकते है। प्रीमियम जितना ज्यादा होगा आपको आपके इन्वेस्टमेंट पर उतना ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होगी। इसे देख कर ही आईपीओ के लिए अप्लाई करे।
  • कंपनी के बारे में अच्छे से जानने के बाद ही उसके आईपीओ में इन्वेस्टमेंट करे। इसके लिए आप कंपनी के annual रिपोर्ट्स को भी पढ़ सकते है।
  • आईपीओ हो या कोई अन्य इन्वेस्टमेंट हमेशा अपने पैसों से ही करे। लोन या किसी अन्य के पैसों से जोखिम और अधिक हो जाता है।
  • जब शेयर आपको अलॉट हो जाए तो उसे लिस्टिंग डे या उसके बाद प्रॉफिट देख कर बेच दे। या अगर आप इसमें इंवेस्टेट रहना चाहते है तो एक स्टॉपलॉस के साथ बने रहे। 

IPO Allotment कैसे चेक करे?

जब आप आईपीओ के लिए अप्लाई करते हैं तो जरूरी नहीं है कि आप को आईपीओ मिल ही जाएगा। यह एक रेंडम प्रोसेस होता है और इसी के द्वारा आईपीओ का अलॉटमेंट किया जाता है। आपको आईपीओ मिला है कि नहीं, इसके लिए आप अपने ब्रोकर के वेबसाइट को विजिट कर सकते है। यहा आपको एलॉटमेंट की वेबसाइट की  डिटेल्स मिल जागीइसकी मदद से आप अलॉटमेंट चेक कर पाएंगे। 

लिस्टिंग डेट:

लिस्टिंग डेट उस दिन को कहते हैं, जब आईपीओ जारी करने वाली कंपनी फाइनली शेयर मार्केट में लिस्ट हो जाती है। अगर आपको आईपीओ अलॉट हो गया है तो इस दिन से आप अपने शेयर को बेच सकते है। अगर कंपनी की डिमांड अधिक होगी तो शेयर अधिक दाम पर लिस्ट होगा और इससे आईपीओ लेने वालो को फायदा होगा। आप फायदे में अपना आईपीओ में मिले शेयर को बेच कर प्रॉफिट बना सकते है। डिमांड न होने के स्थिति में यह काम दाम में भी लिस्ट हो सकता है। 

निष्कर्ष:

IPO को शेयर मार्केट का जैकपॉट भी कहा जाता है। यह जैकपॉट आपको मिल भी सकता है और नही भी। इसके अलावा इसमें फायदा और नुकसान दोनों की संभावना बनी रहती है, इसलिए इसमें इन्वेस्ट सोच समझ कर करे। शेयर मार्केट और इससे जुड़े चीजों में फायदा और नुकसान दोनों की बराबर संभावना होती है। आज का यह आर्टिकल IPO क्या होता है? – और इसमें Invest करने के क्या फ़ायदे हैं आपको कैसा लगा हमे कॉमेंट के माध्यम से ज़रूर बताए। आप और किस टॉपिक पर आर्टिकल चाहते है यह भी बताए। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक के लिए धन्यवाद!

2 thoughts on “IPO क्या है? – और 2023 में इसमें Invest करने के क्या फ़ायदे हैं”

Leave a Comment