क्या आपको पता है की QR CODE क्या होता है? या QR CODE कैसे काम करता है? अगर नही तो मैं आपको बता दूं की QR CODE एक ऑनलाइन मार्क होता है जो कि किसी वेबसाइट या किसी वस्तु की जानकारी या उसका MRP रेट जानने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको इसी से संबधित सभी जानकारी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। अगर आप भी QR CODE के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। तभी आप QR CODE से संबधित सभी जानकारियां हासिल कर पाएंगे।
QR CODE क्या है?
QR CODE का फुल फॉर्म Quick Response होता है। QR CODE को मार्केट भाषा में मैट्रिक बारकोड से संबोधित किया जाता है। QR CODE को आप किसी वस्तु की जानकारी या उसके मूल्य को जानने के लिए या फिर अपनी वेबसाइट पर प्रिंट कर सकते हैं। देखने में QR CODE एक छोटे से Logo की तरह होता है। लेकिन यह अपने अंदर उस वस्तु या वेबसाइट के संबंधित संपूर्ण जानकारी को समेटे हुए होता है। जिसका इस्तेमाल करके आप उस वस्तु या वेबसाइट के URL लिंक के माध्यम से समस्त जानकारी को इकट्ठा कर सकते हैं। अब आपको पता चल ही गया होगा की QR CODE क्या होता है।
QR CODE की बनावट इस तरह बनाई गई है जैसे की देखने में यह एक “बलैक वाईट वर्गाकार बॉक्स” इमेज की तरह दिखाई देता है। जिसके अंदर काले रंग की और वाइट रंग की लाइने खींची हुई होती है। आजकल रंगीन क्यूआर कोड भी जनरेट किए जाते हैं। इसे आप बहुत आसानी से कहीं भी प्रिंट कर सकते हैं। देखने में QR CODE एक छोटी सी चिप की तरह प्रतीत चिन्ह की भांति दिखाई देता है।
QR CODE का इतिहास क्या है?
QR CODE को सर्वप्रथम जापान की एक कंपनी Denso Wave ने बनाया था। जिसका इस्तेमाल वाहनों की उत्पत्ति और उसे ट्रैकिंग करने के लिए किया जाता था। आज के दौर में QR CODE का इस्तेमाल वाहनों उद्योग के जगत के अलावा अन्य दूसरे उद्योग जगत और निजी जानकारियों के लिए भी किया जाने लगा है। जिसकी वजह से QR CODE का इस्तेमाल विश्वस्तर में हर कोई करने लगा है। इस तरह यह एक 2D बारकोड का प्रकार है।
people also Read – Fiverr Kya hai
QR CODE के प्रकार
QR CODE की बनावट और इसका मूल उद्देश्य होने के कारण इसे दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। जैसे की Static QR CODE और Dynamic QR CODE
- Static QR Code:
सबसे पहले बात करते है Static QR CODE की। इस कोड का इस्तेमाल सार्वजनिक तौर पर जानकारी को एकत्रित करने के लिए किया जाता है। इस कोड का उपयोग टीवी विज्ञापन, पोस्टर्स और अखबार से संबंधित जानकारी को छापने के लिए किया जाता है। इस कोड के माध्यम से निर्माता सीमित दायरे की जानकारी को प्राप्त कर पाता है। जैसे कि QR CODE का इस्तेमाल कितनी बार किया गया है और जिस यंत्र से इसको स्कैन किया गया है उसका OS पता लग जाता है। Static QR CODE को केवल एक बार ही बनाया जाता है।
- Dynamic QR Code:
दोस्तों यह एक लाइव QR CODE की भूमिका निभाता है जिसमें कभी भी एडिटिंग की जा सकती है। इस कोड को निर्मित करने वाला हर तरह की जानकारी को एकत्रित कर सकता है। जैसे कि किसके द्वारा यह स्कैन किया गया है। ईमेल आईडी, संचालित करने की जानकारी और उसके अंतिम बिंदु तक स्कैन करके रेट आदि को जान लेता है।
QR CODE को स्कैन कैसे करते हैं?
इस कोड को स्कैन करना बेहद आसान होता है। इसके लिए आपको किसी भी तरह का कोई भी विशेष उपकरण खरीदने की जरूरत नहीं है। QR CODE को स्कैन करने के लिए आप अपने मोबाइल फोन मे एक स्कैनर एप्लीकेशन के द्वारा स्कैन कर सकते हैं। स्कैन करने के लिए आपको अपने मोबाइल को बारकोड इमेज के ऊपर सीधा रखना होता है। जिस कोड को आप स्कैन करने वाले हो। इस प्रकार आप उस कोड के माध्यम से सीधा उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिस QR CODE को आप स्कैन कर रहे हो। हमें उम्मीद है की आपको आता चल गया होगा की QR CODE कैसे काम करता है।
QR CODE का इस्तेमाल कैसे होता है?
- QR CODE का इस्तेमाल आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए भी कर सकते है। आज के दौर में QR CODE भी एक लाइफ का हिस्सा बन गया है। देखा जाए तो हर क्षेत्र में QR CODE का इस्तेमाल होने लगा है।
- QR CODE के द्वारा आप किसी भी वेबसाइट के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
- बैंकिंग सेक्टर में QR CODE के माध्यम से आप जानकारी को एकत्रित कर सकते हैं।
- मेडिकल क्षेत्र में दवाइयों की जानकारी के लिए QR CODE का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- किसी भी वस्तु का रेट और उस वस्तु के उत्पादन के बारे में भी QR CODE के माध्यम से उसकी जानकारी जुटाई जा सकती है।
- ऐसा माना जाए की QR CODE मानव द्वारा निर्मित एक लाइफ की बहुत बड़ी अचीवमेंट है।
निष्कर्ष:
आज के इस आर्टिकल – QR CODE क्या होता है? और ये कैसे काम करता है के अंदर हमने आप सभी को QR Code से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की है, उम्मीद है की आप सभी को ये आर्टिकल बेहद पसंद आया ही होगा, अगर फिर भी आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो उन्हें भी आप हमसे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
FAQ QR CODE क्या होता है
QR कोड का अर्थ क्या है?
क्यूआर कोड का फुल फॉर्म है क्विक रिस्पॉन्स कोड (Quick Response code)
QR कोड कितने अंकों का होता है?
एक क्यूआर कोड डेटा आकार सीमा 7,089 संख्यात्मक वर्ण है
क्यूआर कोड कितने प्रकार के होते हैं?
Static aur Dynamic