क्या आप भी VLC Player Kya hai? के बारे में ख़ोज रहें हैं? तो मैं आपको बता दूं की इसे VLC media player के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मीडिया प्लेयर है, जिसकी मदद से आप अपने सिस्टम में वीडियोस को प्ले कर सकते हैं। यह बिलकुल मुफ्त ऐप है, जिसको काफी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। हम आपको इसे डाउनलोड करने का तरीका भी बताएंगे। जिसकी मदद से आप इसे अपने कंप्यूटर के अलावा मोबाइल में भी यूज कर पाएंगे।
VLC Player kya hai?
VLC एक मल्टी मीडिया प्लेयर है। इसको आप अपने डिवाइस में काफी आसानी से यूज कर सकते है। इसके मदद से आप अपने सिस्टम में अलग–अलग फॉर्मेट के ऑडियो–विडियो को चला पाएंगे।
इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है की, यह बिलकुल मुफ्त है। इसके मदद से आप किसी भी तरह के मीडिया को प्ले कर सकते है। इसके साथ आपको मल्टीपल ऑडियो स्पोर्ट का भी ऑप्शन मिल जाता है। यह आपको ड्यूल ऑडियो वाले वीडियोस को भी प्ले करने में मदद करता है।
VLC Player की विशेषताएं
VLC के मदद से आप किसी भी फॉर्मेट के वीडियो अथवा ऑडियो को बड़े आसानी से प्ले कर सकते है। इसके मदद से आप MKV, MP4, AVI, MOV, FLAC, TS, M2TS जैसे फाइल को भी चला पाएंगे। इसमें आपको वीडियो चलाने के दौरान सबटाइटल का भी ऑप्शन भी मिल जाता है। आप ड्यूल ऑडियो और मल्टीपल ऑडियो को भी वीडियो के साथ चला सकते है। VLC आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग की भी सुविधा प्रदान करता है। आप इसके मदद से वीडियो को क्रॉप भी कर सकते है। यह सारी सुविधाएं आपको बिलकुल मुफ्त में मिल जाता है। तो आईए, अब इसे डाउनलोड करने का तरीका जान लेते है।
People Like This – Admob kya Hai
VLC Player को डाउनलोड कैसे करते है?
VLC को लैपटॉप या कंप्यूटर के साथ साथ, इसे मोबाइल फोन में भी डाउनलोड किया जा सकता है। आईए हम जानते है की इसको कैसे डाउनलोड करते है।
लैपटॉप या कंप्यूटर में कैसे डाउनलोड करे:
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउजर को ओपन करे। इसके बाद VLC media player download लिख कर सर्च करे।
- इसके बाद आप किसी भी वेब पोर्टल से इसे डाउनलोड कर ले। चुकी यह मुफ्त में उपलब्ध होता है, इसलिए आप इसे आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
- इसके बाद डाउनलोड हो जाने के बाद आप अपने सिस्टम में डाउनलोड फोल्डर को ओपन करें। यहा आपको ऊपर में ही VLC ऐप दिख जाएगा। इसपर राइट क्लिक करके run as administrator ऑप्शन को चुने।
- अगले स्टेप में आपको लैंग्वेज चुनने के लिए कहा जाएगा, इसे चुने और फिर आगे बढ़े।
- फिर आपको next करते जाना है और अंत में continue पर क्लिक करने के बाद यह पूरी तरह से इंस्टॉल हो जाएगा।
मोबाइल में कैसे डाउनलोड करे:
अगर आप VLC को मोबाइल में डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप इसे कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके, बड़े आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। यह स्टेप्स कुछ इस प्रकार है।
- आप अपने फोन के ऐप स्टोर में जाए। अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते है, तो आप सीधे प्ले स्टोर में जा सकते है। इसके बाद VLC लिख कर सर्च करे।
- इसके बाद आपके सामने VLC ऐप आ जाएगा। इस पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करले।
- इसके बाद VLC आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा। अब आप इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
निष्कर्ष:
आज के इस आर्टिकल – VLC Player Kya hai? के अंदर हमने VLC Player को कैसे डाउनलोड करें? और इससे संबंधित पूरी जानकारी आप सभी को बताने की कोशिश की है। जिसमें हमने जाना की VLC एक जाना माना वीडियो प्लेयर है। यह काफी पुराना ऐप है। लेकिन इसकी उपयोगिता आज भी उतनी ही है, जितनी पहले थी। वजह है इसके अंदर की विशेषताएं। यह ऑडियो, वीडियो के लगभग हर तरह के फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। उम्मीद है की यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। अब आप अपनी राय और अपने सभी सवाल हमे कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।
FAQ ON VLC Player Kya hai
क्या वीएलसी प्लेयर भारत में प्रतिबंधित है?
फले ये भारत में बंद था पर अब ये खोल दिया गया है
VLC Player Kya hai
VLC एक मल्टी मीडिया प्लेयर है। इसको आप अपने डिवाइस में काफी आसानी से यूज कर सकते है।